IPL 2024 DC VS GT: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) का 32वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला गया है। जहां DC की टीम ने मैच को 6 विकेट से आसानी से जीत लिया। आपको बता दें टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए GT की टीम ने 17.3 ओवर में ऑलआउट होकर महज 89 रन ही बना पाई। वहीं 90 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने 8.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 92 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। वहीं आपको बता दें गुजरात टाइटंस का यह स्कोर IPL का सबसे कम स्कोर है।
IPL में GT का सबसे कम स्कोर
- 89 बनाम DC- 2024 (अहमदाबाद)
- 125/6 बनाम DC- 2023 (अहमदाबाद)
- 130 बनाम LSG- 2024 (लखनऊ)
- 135/6 बनाम LSG- 2023 (लखनऊ)
दिल्ली कैपिटल्स ने आसानी से जीता मैच
दिल्ली कैपिटल्स ने आसानी से गुजरात को मैच हरा दिया। दिल्ली की कैपिटल्स की तरफ से सबसे ज्यादा रन जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने बनाए। उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 20 रनों की पारी खेली। वहीं शाई होप ने 2 छक्के और 1 चौके की मदद से 10 गेंदों में 19 रन बनाए। जबकि ऋषभ पंत ने 11 गेंदों में 1 छक्के और 1 चौके की मदद से नाबाद 16 रन बनाए।