IMD Alert : 17 राज्यों में 28 अगस्त तक भारी बारिश का रेड ऑरेंज अलर्ट, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

IMD

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पिछले तीन दिनों में भीषण मानसूनी बारिश (Monsoon rains) ने पांच राज्यों हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा और झारखंड में भूस्खलन और बाढ़ का कारण बना दिया है, जिसमें कम से कम 50 लोग मारे गए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD Alert) ने कहा कि कर्नाटक में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होगी और दक्षिण कन्नड़, उत्तर कन्नड़, उडुपी, शिवमोग्गा, चिक्कमगलूर, कोडागु, हसन और कोलार जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीँ दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पर्वतीय राज्य सहित पूर्वोत्तर राज्यों यूपी, बिहार झारखण्ड, ओडिशा, MP, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया है।

हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन दिनों में भारी बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई है। इधर राज्यों के तटीय जिलों के मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है क्योंकि 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। कई राज्यों में सुबह से बादल छाए रहे और बूंदाबांदी हुई है। दिल्ली में मंगलवार को हल्की बारिश या बूंदा बांदी की संभावना के साथ आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi