IMD Alert : बदलेगा मौसम का मिजाज, 20 राज्यों में 6 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, गरज-चमक की संभावना, मानसून का असर

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश के सभी हिस्सों में मानसून (Monsoon 2022) के प्रवेश के साथ ही है। बारिश (Rain) का दौर शुरू हो गया है। IMD Alert के मुताबिक कई क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट (Rain alert) जारी किया गया है। इसके साथ ही कुछ राज्यों में आसमान साफ रहेगा। कड़ी धूप खिली रहेगी। 20 राज्यों में 7 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया। वहीं लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

अपनी मौसम रिपोर्ट में आईएमडी ने कहा कि अगले दो से तीन दिनों के भीतर, मानसून के राजस्थान और गुजरात के शेष क्षेत्रों में आगे बढ़ने की उम्मीद है। अगले दो से तीन दिनों के लिए, दक्षिण-पश्चिम मानसून है पूरे देश को कवर करने की संभावना है। मानसून शनिवार को पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के अतिरिक्त क्षेत्रों में आगे बढ़ गया। मौसम केंद्र ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का अनुमान जताया है। 2 जुलाई को राजस्थान में कुछ छिटपुट जगहों पर भारी बारिश होने की पूरी संभावना है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi