IMD Alert : बदलेगा मौसम, कई राज्य में 24 मार्च तक बारिश का अलर्ट जारी, इन राज्यों में बढ़ेगी गर्मी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देशभर में मौसम (Weather Update) में बदलाव देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां उत्तर भारत और मध्य भारत में गर्मी (Heat wave) और लू में वृद्धि जारी है। वहीं देश के पर्वतीय राज्यों सहित दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश (rainfall) और बर्फ़बारी (snowfall) की चेतावनी जारी कर दी गई है। IMD Alert द्वारा बताया गया है कि जल्द ही देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। दरअसल महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में अब से लेकर आता जाता है गया। IMD के मुताबिक दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री व अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

इसके अलावा IMD ने आज देश के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई है। IMD की माने तो अंडमान निकोबार दीप समूह में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा उड़ीसा में भी साइक्लोन को लेकर एक नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है। मौसम कार्यालय ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर के ऊपर बना एक कम दबाव का क्षेत्र अगले सप्ताह की शुरुआत में एक चक्रवात में तेज होने की उम्मीद है। जिसमें पूर्वानुमान है कि यह बांग्लादेश और उससे सटे उत्तरी म्यांमार की ओर बढ़ सकता है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi