उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। कांग्रेस विधायक के बेटे करण मोरवाल की मुश्किलें फिर बढ़ सकती हैं। रेप पीड़िता ने शुक्रवार को आरोप लगाया है कि करण मोरवाल को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमानत मिली है। करण पर धारा 420 के तहत केस दर्ज होना चाहिए। इसके रेप पीड़िता ने पुलिस को आवेदन दिया है। उसने कहा है कि यदि दो दिन में करण पर एफआईआर दर्ज नहीं हुई, तो वह सीएम हाउस के सामने जाकर सुसाइड कर लेगी। गौरतलब है कि बड़नगर से विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल पर एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था विधायक के बेटे पर कांग्रेस कार्यालय में कामकाज संभालने वाली 23 साल की लड़की ने 2 अप्रैल 2021 को दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। युवती का आरोप है कि 14 फरवरी 2021 को करण उसे होटल में ले गया था। वहां उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को पिलाया। इसके बाद वह उसे फ्लैट पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में 18 जनवरी को कोर्ट में सुनवाई होना है।