Government Schemes: किसानों के लिए बेस्ट हैं ये 5 सरकारी योजनाएं, मिलती हैं ढेरों सुविधाएं

MP farmers

Government Schemes For Farmers: भारत कृषि प्रधान देश है। देश की अधिकतम आबादी खेती से जुड़ी है। बावजूद इसके यहाँ किसानों की स्थिति उतनी अच्छी नहीं है। बदलते जलवायु का सबसे  गहरा प्रभाव किसानों पर ही पड़ता है। समय पर वर्षा ना होना, बीजों के दाम बढ़ना और मिट्टी में कमी होने के कारण उन्हें बहुत घाटा होता है। इन परेशानियों कॉ दूर करने के लिए केन्द्रीय सरकार कई योजनाएं चलाती है। जिसका उद्देश्य कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देना होता है। हम आपको ऐसी ही कुछ योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो किसानों के लिए खास है-

प्रधानमंत्री किसान मान-धन योजना

यह केंद्र सरकार की खास योजनाओं में से एक है। 18 से 40 वर्ष आयुवर्ग के किसान इसका लाभ उठा सकते हैं। इस स्कीम के तहत किसानों को पेंशन की सुविधा मिलती है। 60 वर्ष पूरे होने पर सरकार लाभार्थियों को हर महीने 3000 रुपये की राशि पेंशन के रूप में प्रदान करती है।


About Author
Manisha Kumari Pandey

Manisha Kumari Pandey

पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।"