Padma Award 2022: प्रदेश की 5 विभूतियों को पद्म पुरस्कारों का सम्मान, NP Mishra को मरणोपरांत पद्मश्री

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार (central government) द्वारा पदम सम्मान (padma award) के विभूतियों के नाम की घोषणा कर दी गई है। इनमें से 5 हस्तियों को भी पदम श्री (padma Shri) सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश के जिन लोगों को पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा। उसमें 3 को कला एक को साहित्य और एक को चिकित्सा जगत में मरणोपरांत यह सम्मान दी जाएगी।

मध्य प्रदेश के अर्जुन सिंह धुर्वे को कला, अवध किशोर जाडिया को साहित्य और शिक्षा, रामसहाय पांडे को कला, दुर्गाबाई व्यान को कला और एनपी मिश्रा को मरणोपरांत चिकित्सा जगत के लिए पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi