MP School : 1 से 10वीं तक के छात्रों को मिलेगा लाभ, मूल्यांकन प्रक्रिया में होगा बदलाव, 62000 पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती

Kashish Trivedi
Updated on -

MP School, Teachers Recruitment : एमपी स्कूल छात्रों के लिए शिक्षा मंत्री द्वारा बड़ी घोषणा की गई है। जिससे उन्हें बस्तों के बोझ से छुटकारा मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ मूल्यांकन की व्यवस्था में भी बदलाव किया जाएगा। मध्य प्रदेश में वार्षिक परीक्षा के बदले गतिविधियों पर सतत मूल्यांकन के साथ प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। साथ ही रटने वाली व्यवस्था समाप्त होगी। सीखने और सिखाने पर जोर दिए जाने का भी प्रयास किया जाएगा।

स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग की स्थापना दिवस पर शिक्षा के अधिकार और मानव अधिकार विषय पर आयोजित कार्यशाला में यह महत्वपूर्ण बात कही है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में अब बच्चों को दिए जाने वाले होमवर्क के बोझ को कम किया जाएगा। वार्षिक परीक्षा के बदले गतिविधियों पर उनका सदस्य मूल्यांकन किया जाएगा। बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाया जाने की तैयारी की जा रही है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi