Grah Gochar 2023: 2023 में इन 2 ग्रहों का गोचर, इन राशियों को लाभ-तरक्की और धन के योग, इनकी भी बदलेगी किस्मत

grah parivartan 2023

Guru-Budh Grah Gochar 2023: वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। 2023 में एक साथ कई बड़े अपने चाल बदलेंगे, जिसका असर 12 राशियों पर भी होगा।  ज्योतिष गणना के अनुसार, देव गुरु बृहस्पति 24 नवंबर 2022 को सुबह 4 बजकर 27 मिनट से मीन राशि में सीधी चाल से चल रहें हैं जो 21 अप्रैल 2023 तक सीधी चाल से संचरण करेंगे।  उसके बाद ये 21 अप्रैल 2023 को 8 बजकर 43 मिनट मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे।

ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को काफी शुभ फल देने वाला ग्रह माना जाता है,  वे वैभव, धन, संपदा के कारक ग्रह हैं, जिनके राशि परिवर्तन करने से ज्ञान, वृद्धि, शिक्षा, संतान, दान, पिता-पुत्र संबंध आदि पर असर पड़ता है। गुरु के मेष में प्रवेश करने से विपरीत राजयोग बनेगा क्योंकि यहां पर राहु पहले से ही विराजमान हैं। वही गजलक्ष्मी योग भी बन रहे हैं। गुरु ग्रह का मंगल की राशि में मेष में गोचर करना बहुत ही शुभ मान जाता है। जिस भी जातक की कुंडली में विपरीत राजयोग होता है वह राजा जैसे जीवन यापन करता है।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)