IMD Alert : 14 राज्यों में बारिश की संभावना, उत्तर मध्य के 12 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, 2 मई के बाद बदलेगा मौसम

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारत में एक तरफ जहां उत्तर-मध्य भारत (Today wetaher alert) में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं नजर आ रहे हैं। वहीं राजधानी दिल्ली (Delhi) में कुछ दिनों तक चलने की आशंका जताई गई है। IMD Alert ने 2 मई तक राजधानी दिल्ली सहित हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात में हीटवेव का अलर्ट (heatwave alert) जारी किया है। हालांकि इसके साथ ही पर्वतीय राज्य सहित पूर्वी और दक्षिणी राज्य में बारिश का दौर (rain alert) जारी रहेगा। राजधानी दिल्ली में 1 मई को धूल भरी आंधी चलेगी। इसके अलावा 3 और 4 मई को बादल छाएंगे।

भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान बढ़ना जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 2 मई तक 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UT) में भीषण गर्मी का अनुमान लगाया है। इनमें राजस्थान, उत्तर प्रदेश दिल्ली और हरियाणा के उत्तरी क्षेत्र शामिल हैं। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लेह-लद्दाख में गर्मी से राहत मिलती नजर आ रही है। शिमला में कुछ दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। न्यूनतम तापमान जहां 19 डिग्री व अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहने के आसार जताए गए हैं।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi