MPPSC : राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019 के परीक्षा परिणाम जारी, इंटरव्यू के लिए चयनित हुए 1918 उम्मीदवार

MPPSC

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) के राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019 के परीक्षा परिणाम (result)का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। दरअसल MPPSC ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019 (State Service Main Exam 2019) के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र MPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019 के परीक्षा परिणाम से देख सकते। इसके साथ आयोग ने MPPSC राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2019 (State Forest Service Main Exam 2019) के परीक्षा परिणाम घोषित किए हैं।

MPPSC के छात्र लंबे समय से रिजल्ट की प्रतीक्षा में थे। आखिरकार 9 महीने के बाद मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। माना जा रहा था कि 31 दिसंबर से पहले राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019 के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। वहीं अब MPPSC राज्य सेवा मुख्य परीक्षा रिजल्ट 2019 की घोषणा की है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi