Relationship tips : इन 7 बातों से जानिये कितना गहरा है आपका रिश्ता

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोई भी रिलेशनशिप (Relationship) धीरे धीरे ही अपना आकार लेती है। शुरुआत में जो स्थिति होती है समय के साथ उसमें बदलाव भी नैसर्गिक है। समय के साथ दो लोगों के बीच जुड़ाव गहरा होता है, वे एक दूसरे को समझने लगते हैं और उनमें तालमेल बढ़ता है। यहीं एक स्वस्थ रिश्ते की निशानी भी है कि समय के साथ और गहराई आए तो सामंजस्य बढ़े। आपकी और आपके पार्टनर के बीच की बॉन्डिंग कितनी मजबूत है और रिश्ता कितना मैच्योर है, इस बात को कुछ संकेतों से समझा जा सकता है।

रिलीज से पहले Thank God को बैन करने की उठी मांग, जगह-जगह हो रहा है विरोध

  • ये देखिये कि रिश्ते में आपको अपना कितना स्पेस मिल रहा है। एक मजबूत और गहरे रिश्ते में गहरा जुड़ाव तो होता है लेकिन इससे वैयक्तिक स्वतंत्रता प्रभावित नहीं होती।
  • जब आप दोनों के बीच कोई विवाद होता है तो आपकी और आपके पार्टनर का अहम कितना टकराता है और उस दौरान दोनों किस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप दोनों के बीच गहरा लगाव है तो किसी भी स्थिति में आप एक दूसरे को चोट नहीं पहुंचाना चाहेंगे।
  • ऐसे कौन से विषय है जिनपर बात करना आप दोनों के लिए चुनौती है। इनमें अपनी पहले की रिलेशनशिप, बचपन का कोई ट्रॉमा, कोई कड़वी याद या किसी तरह की घटना हो सकती है। ऐसे मसले जिनपर बात करना मुश्किल है लेकिन अगर आप और आपके पार्टनर उसे एक दूसरे से शेयर कर पा रहे हैं तो ये एक मजबूत रिश्ते की निशानी है।
  • ये देखिये कि रिश्ते में आपके लिए क्या महत्वपूर्ण है और उनके लिए क्या। अगर इसमें थोड़ा बहुत अंतर है तो चलेगा लेकिन जमीन आसमान का अंतर आपके रिश्ते के लिए अच्छा नहीं। अगर आप भावुक हैं और वो बहुत दुनियादार तो ये बात आगे चलकर किसी एक या दोनों के लिए मुश्किल साबित हो सकती है।
  • आप दोनों को अपन ‘मी टाइम’ कितना चाहिए और ‘कपल टाइम’ कितना चाहिए। क्या इसमें कोई मतभेद है। आप दोनों अपनी इमोशनल-बैटरी कैसे रिचार्ज करते हैं ताकि रिश्ते में प्रेम के साथ वो स्पार्क भी बना रहे और उकताहट न पैदा हो। ये किसी भी रिश्ते के रोमांस को बनाए और बचाए रखने के लिए जरुरी है।
  • आपके पार्टनर का पैशन क्या है। ऐसी कौन सी बात है जो उसे परेशान करती है। ऐसा क्या है जिसमें वो सहज रहते हैंं और किस बात से छिटकते हैं। इन सारी बातों पर आपकी प्रतिक्रिया क्या है और ये दोनों के बीच विवाद का विषय तो नहीं। यही लिटमस टेस्ट अपनी आदतों और उनकी प्रतिक्रिया पर भी कीजिए।
  • सफलता को वो कैसे परिभाषित करते हैं और आपकी इसे लेकर क्या परिभाषा है। एक दूसरे की सफलता में आप दोनों की क्या भूमिका है और ये आपके रिश्ते पर क्या असर डालती है।

About Author
श्रुति कुशवाहा

श्रुति कुशवाहा

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि।