Natural Wonders In India : भारत में ऐसी कई सारी जगहें मौजूद है। जहां पर प्रकृति के अजूबे देखने को मिलते हैं। इन्हें करीब से समझने के लिए इन जगहों पर एक बार जरूर जाना चाहिए। आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर होने के साथ-साथ आकर्षित भी है। यहां की खासियत जानने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। आप भी एक बार जरूर प्रकृति के इन अजूबों को देखने जरूर जाएं। तो चलिए जानते हैं उन डेस्टिनेशंस के बारे में –
मार्च, अप्रैल और मई के महीने में समर वेकेशन पर आप इन अजूबों को देखने के लिए जा सकते हैं। ये जगह अपने ट्रिप को यादगार बना देगी। साथ ही आप यहां अपनी फैमिली के साथ भी भरपूर एन्जॉयमेंट कर सकेंगे। ये है वो जगहें –
कर्नाटक की याना केव्स क्रिस्टलीय लाइमस्टोन से बनी है। ये जगह बेहद फेमस है। यहां हजारों लोग घूमने के लिए आते हैं। इतना ही नहीं यहां का प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को लुभाता है। आप भी यहां हसीन वादियों के लिए खुल कर एन्जॉय कर सकेंगे। ये 3 मीटर लंबी गुफाएं कर्नाटक के सहयाद्री पर्वतमाला के जंगलों के बीच हैं।
नुब्रा वैली, लद्दाख
नुब्रा वैली लद्दाक की सबसे खूबसूरत जगह है। पर्यटक यहाँ का नजारा देख कर मंत्र मुग्ध हो जाते हैं। ये जगह आकर्षित होने के साथ ही साथ रेत की सुंदरता के लिए जानी जाती है। हर साल यहां हजारों लोग घूमने के लिए आते हैं। आप भी एक बार जरूर इस जगह का दीदार करने जाए।
सैम रेत के टीले, जैसलमेर
जैसलमेर के सैम के अखंड रेतीले मैदान को देख कर हर कोई हैरान रह जाता है। ये जगह बेहद ही आकर्षित है। यहां घूमने का मजा ही कुछ और है। आप यहां अपनी फैमिली के साथ घूमने जा सकते हैं। यहां सूर्यास्त, ऊंटी की सवारी या जीप सफारी पर्यटकों का मन मोह लेते हैं।
फूलों की घाटी, उत्तराखंड
उत्तराखंड में प्राकृतिक की गोद में बसी फूलों की घाटी देखने के लिए दूर दूर से पर्यटक आते हैं। ये जगह विश्व धरोहर में भी शामिल है। इस जगह पर जो सुकून मिलता है वो कही और नहीं मिलता। ये जगह सुंदर होने के साथ ही मजेदार भी है। यहां ट्रिप यादगार हो जाती है।
गांदीकोटा, आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश का ये छोटा सा गांव गांदीकोटा बड़ी बड़ी लाल चट्टानों के लिए जाना जाता है। इस जगह को ‘द ग्रेट कैनियन ऑफ इंडिया’ के नाम से भी जाना जाता है। ये जगह बेहद ही सुन्दर और प्रकृति का अजूबा है।
About Author
Ayushi Jain
मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं।
मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है।