Mahakal: देश में सबसे पहले महाकाल में होगा होलिका दहन, भक्ति में लीन भक्त होंगे रंगों से सराबोर

विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में होली का त्यौहार सबसे पहले मनाया जाएगा। होलिका दहन के बाद जमकर अबीर गुलाल उड़ेगा।

Diksha Bhanupriy
Published on -
Mahakaleshwar Temple Act

Mahakal: विश्व भर में कोई भी त्यौहार बाबा महाकाल के दरबार में सबसे पहले मनाया जाता है। दीपावली हो या फिर होली हर त्यौहार का उल्लास सबसे पहले यहीं पर छाता है। होलिका दहन भी एक ऐसा त्यौहार है जो सबसे पहले महाकाल मंदिर में मनाया जाता है। देश दुनिया में जब होली का त्यौहार मनाया जाता है उसके एक दिन पहले ही महाकाल में होलिका दहन हो जाता है। इस बार भी सबसे पहले महाकाल में होली जलाई जाएगी।

कब है महाकाल की होली

पंचांग के मुताबिक महाकालेश्वर मंदिर में 24 मार्च 2024 को प्रदोष काल के समय होलिका दहन किया जाएगा। इसके बाद अगले दिन 25 मार्च 2024 को भस्म आरती के बाद मंदिर में रंग उत्सव होगा। जिसमें जमकर अबीर गुलाल उड़ाया जाएगा।

Continue Reading

About Author
Diksha Bhanupriy

Diksha Bhanupriy

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है।