Relationship Terminology : बदलते समय में जानिये रिश्तों से जुड़ी ये नई बातें

Relationship Terminology : समय के साथ साथ रिश्तों का रूप भी बदलता है। इस नए जमाने में जब लोगों का ज्यादातर समय इंटरनेट की दुनिया में बीतता है और अधिकांश काम भी ऑनलाइन हो गए हैं…प्रेम या रिलेशनशिप में भी बहुत बदलाव आया है। खासकर डेटिंग ऐप का इस्तेमाल बढ़ने के साथ साथ अब इन बातों का स्वरूप काफी बदला है। ऐसे में इस समय की नई शब्दावली और उसकी परिभाषा को समझना भी बहुत जरुरी है।

हम जीवन में बहुत कुछ सीखते हैं। इनमें एक ज़रुरी चीज़ है इमोशनल मैनेजमेंट। अक्सर मज़बूत और समझदार समझे जाने वाले लोग भी अतिभावुकता में अपना नुकसान कर बैठते हैं। सबसे ज़्यादा सेल्फ-हार्मिंग होता है प्रेम में टूटना। प्रेम..जिसके लिए तमाम आदर्श स्थापित है लेकिन असल में ‘प्रेम’ के नाम पर ही अक्सर लोग एक दूसरे को छलते भी हैं। ऐसे में कई बार कई लोग नैराश्य, अवसाद, उदासी, अविश्वास जैसी समस्याओं से घिर जाते हैं। इसीलिए कुछ बातों को समझना बहुत ज़रूरी है। इस समय की नई ‘terminology’ को जानना चाहिए, ताकि कभी इससे गुज़रे तो पता हो कि आपके साथ क्याा हो रहा है।


About Author
श्रुति कुशवाहा

श्रुति कुशवाहा

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि।