Rashifal 15 September 2022 : मेष कर्क सिंह वृश्चिक को धन-सम्मान का लाभ, पदोन्नति-यात्रा के योग, मिथुन कन्या तुला रखें विशेष ध्यान, जानें 12 राशियों का भविष्यफल

लाइफस्टाइल, डेस्क रिपोर्ट। राशियों (Rashifal 15-16 September 2022) के परिवर्तन का प्रभाव दिखेगा। सूर्योदय के समय चंद्रमा और राहु एक साथ ग्रहण योग बनाकर चल रहे हैं। दोपहर के बाद मंगल और चंद्रमा एक साथ वृषभ राशि में विराजमान होंगे। चंद्रमा उच्च स्थान में मंगल में गोचर करेंगे और लक्ष्मी योग का निर्माण करेंगे। लक्ष्मी योग एक शुभ योग है। सूर्य और शुक्र की युति अभी भी सिंह राशि में विराजमान है। बुध वक्री अवस्था में कन्या राशि में है जबकि तुला में केतु की स्थिति विराजमान है। वक्री शनि मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं वक्री गुरु मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं 12 राशियों पर क्या पड़ेगा इसका प्रभाव :-

मेष : मेष राशि के लिए आज का दिन बेहद सार्थक होगा। धन वृद्धि के योग बनते नजर आ रहे हैं। कुटुंब के साथ रिश्तों में सुधार होगा। वाणी में ओजस्वी दिखेंगे। स्वास्थ्य पहले के मुकाबले बेहतर साबित होगा। प्रेम और संतान की स्थिति मजबूत नजर आ रही है। व्यापार में आज लाभ होने की संभावना बनती नजर आ रही है। सांसारिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। व्यापार के लोगों को उन्नति मिलेगी। कार्यालय में आप किसी योजना में ध्यान लगाकर उसे बेहतर रिटर्न कमा सकते हैं। घरेलू काम थकाने वाले होंगे। भावात्मक अशांति आपको परेशान कर सकती है। सावधान रहें।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi