Holi Bhai Dooj 2023 : भाई बहन के स्नेह का पर्व होली भाई दूज आज, जानिये शुभ मुहूर्त और तिलक की विधि

Holi Bhai Dooj 2023 : आज होली भाई दूज है। ये धुलेंडी के अगले दिन मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार होली के बाद आने वाली चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। कई स्थानों पर इसे भ्रातृ द्वितीया के नाम से भी जानते हैं। इस दिन बहनें भाई की लंबी उम्र का कामना करती हैं और उन्हें तिलका लगाती हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज के दिन सभी को शुभकामनाएं दी हैं।

शुभ मुहूर्त

भाई-बहनों के के प्रेम को बढ़ाने वाले इस त्योहार में भाई अपनी बहन के घर जाता है और खाना खाता है और तिलक करवाता है। मान्यता है कि इससे भाई की अकाल मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है। इस साल चैत्र मास की द्वितीया तिथि का आरंभ 8 मार्च को रात 7 बजकर 42 मिनट से हुआ है और ये 9 मार्च को रात 8 बजकर 54 मिनट पर समाप्त होगी। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। हस्त नक्षत्र 9 मार्च को सुबह 4 बजकर 20 मिनट से 10 मार्च को सुबह 5 बजकर 57 मिनट तक रहेगा और इसी बीच  दोपहर 2 बजे से 3 बजकर 29 मिनट तक राहुकाल रहेगा। आज के दिन राहुकाल को छोड़कर किसी भी समय बहनें भाई को तिलक कर सकती है..पूरा समय शुभ मुहूर्त माना जाएगा।


About Author
श्रुति कुशवाहा

श्रुति कुशवाहा

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि।