सियाचिन में शहीद हुए अम्बाह के जवान विवेक तोमर को दी अंतिम विदाई, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Morena Martyr Vivek Tomar : सियाचिन में देश के लिए शहीद हुए मध्यप्रदेश के मुरैना के अम्बाह के जवान  विवेक सिंह तोमर का मंगलवार को उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया,  शहीद को अंतिम विदाई देने बड़ी संख्या में जनसमूह उमड़ा, परिजनों ने नम आँखों से अपने सपूत को अंतिम विदाई दी, वही शहीद विवेक सिंह के भाई ने शासन-प्रशासन पर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने नाराजगी जहैर करत हुए आरोप लगाया कि प्रशासन ने शहीद भाई के अंतिम संस्कार के लिए जमीन तक नहीं दी। वही उनके अंतिम संस्कार में न तो जनप्रतिनिधि और न ही कोई अधिकारी परिजनों को ढाढ़स बँधाने पहुंचा। करीबन एक हफ्ते बाद शहीद जवान विवेक सिंह तोमर की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव पहुंची। यहां उनके बड़े बेटे अर्धमन ने अपने पिता को मुखाग्नि दी।

सियाचिन में शहीद हुए अम्बाह के जवान विवेक तोमर को दी अंतिम विदाई, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप


About Author
Avatar

Harpreet Kaur