MP Board : छात्रों के लिए अच्छी खबर, इस तारीख को जारी होंगे कक्षा 10वीं-12वीं के नतीजे! माशिमं की तैयारी पूरी, जानें ताजा अपडेट

MP Board

MP Board 10th-12th Result Update : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) के कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। 25 मई को 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी होने की संभावना है। खबर है कि रिजल्ट संबंधी आधिकारिक आदेश 22 मई को माशिमं द्वारा जारी किया जा सकता है। पहले 12वींं का रिजल्ट जारी होगा और फिर 10वीं के नतीजे आएंगे। हालांकि मंडल द्वारा अभी तक रिजल्ट की फाइनल डेट जारी नहीं की गई है।बता दे कि 2022-23 की बोर्ड परीक्षाओं में 10वीं के 9.66 लाख और 12वीं के 8.57 लाख स्टूडेंट शामिल हुए थे।

टॉपर लिस्ट भी होगी घोषित

दरअसल, मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 1 मार्च 2023 से 27 मार्च 2023 तक कक्षा 10 की परीक्षा 2023 और 2 मार्च 2023 से 5 अप्रैल 2023 तक कक्षा 12 की परीक्षा आयोजित की थी। दोनों ही कक्षाओं को मिलाकर 18 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा में भाग लिया था।  MP बोर्ड परीक्षा को पास करने के लिए, छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत न्यूनतम अंक प्राप्त करने होंगे और वे जो असफल होते हैं, वे सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा, जिसकी जानकारी MP Board High School and Higher Secondary results 2023 के बाद आएगी। बोर्ड एमपी बोर्ड परिणाम 2023 के साथ टॉपर लिस्ट, ओवरऑल पास प्रतिशत, परीक्षा में पास हुए छात्रों की संख्या और अन्य डिटेल्स भी घोषित की जाएंगी।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)