MP के किसानों के लिए बड़ी खबर, आज से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन, जानें नियम

mp farmers

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के किसानों (MP Farmers) के लिए बड़ी खबर है।आज शनिवार 5 फरवरी 2022 से गेहूं, चना, सरसों और मसूर की समर्थन मूल्य (support price)पर खरीदी के लिए पंजीयन (Registration) की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है, जो 5 मार्च 2022 तक चलेगी। वही इस बार गेहूं खरीदी (Wheat Procurement)  का तरीका बदल गया है।इसके तहत अब छन्ना लगाकर गेहूं की खरीदी और अंगूठे के निशान से किसानों की पहचान होगी।

कर्मचारियों की सैलरी में आएगा बंपर उछाल! फिटमेंट फैक्टर पर आई ताजा अपडेट

इतना ही नहीं किसान किस सेंटर और किस तारीख को उपज लेकर आएंगे और बेचेंगे, इसको चयन करने की भी सुविधा मिलेगी।इसके लिए वे रजिस्ट्रेशन के समय इन दोनों विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए 50 रुपए फीस तय की गई है।ध्यान रहे कि पिछले वर्ष का रजिस्ट्रेशन मान्य नहीं होगा, किसानों को नया रजिस्ट्रेशन कराना होगा।किसान कियोस्क और लोक सेवा केंद्र पर ₹50 फीस के साथ रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)