IMD Alert : 5 मौसम प्रणाली एक्टिव, मानसून ने बदली दिशा, दिखेगा प्रभाव, 17 राज्यों में 4 अक्टूबर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट, जानें पूर्वानुमान

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देशभर में जल्द एक बार फिर से बड़ा बदलाव दिखेगा। IMD Alert के अनुसार बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में एक बार फिर दबाव का क्षेत्र (Low Pressure) उत्पन्न हो रहा है। जिसके 26 से 27 सितंबर के बीच डिप्रेशन (Depression) बनते हुए उत्तर की तरफ बढ़ने की संभावना जताई गई है। इसके बाद उत्तरी हरियाणा उत्तराखंड सहित पंजाब और हिमाचल के अलावा बिहार, झारखंड, बंगाल, उड़ीसा, सहित अन्य राज्य में बारिश का सिलसिला शुरू होगा।

इसके अलावा दिल्ली में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। कुछ राज्यों में तापमान में एक बार फिर से वृद्धि देखी जाएगी। वही मानसून के अक्टूबर के पहले सप्ताह तक विदाई की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के अलावा उत्तरी हरियाणा उत्तराखंड पंजाब हिमाचल प्रदेश और उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की रफ्तार तेज होगी। इन राज्य में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi