World Consumer Rights Day 2023 : जानिए इतिहास और इस साल की थीम, ये हैं उपभोक्ताओं के महत्वपूर्ण अधिकार

World Consumer Rights Day 2023 : आज विश्व उपभोक्ता दिवस है। दुनियाभर में 15 मार्च को ये दिन मनाया जाता है। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इस साल वर्ल्ड कन्ज्यूमर डे की थीम है ‘स्वच्छ ऊर्जा की गति से उपभोक्ताओं को सशक्त बनाना।’ दुनियाभर में इस दिन जागरूकता फैलाने के लिए कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता है। सीएम शिवराज ने इस दिन शुभकामनाएं देते हुए अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया है।

ऐसे हुई शुरूआत

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस’ मनाने का विचार अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी केे मन में आया। 15 मार्च 1962 को अमेरिकी कांग्रेस को औपचारिक रूप से संबोधित करते हुए कैनेडी ने उपभोक्ता अधिकारों के मुद्दे को मजबूती से उठाया था। ये बात करने वाले वे पहले वैश्विक नेता थे। उसके बाद 15 मार्च, 1983 को आधिकारिक रूप से इस दिन को मनाने की शुरूआत हुई। इसका उद्देश्य है कि उपभोक्ता को अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों की जानकारी हो और वो इसके प्रति सचेत रहे। बाजार में होने वाली बेइमानी, घोखाधड़ी, मिलावट, जमाखोरी, अधिक मूल्य वसूला जाना, बिना मानक वस्तुओं की बिक्री, नाप तौल में गड़बड़ी जैसी बातों को लेकर उपभोक्ता को जानकारी होनी चाहिए कि उसके पास इनके खिलाफ अधिकार है।


About Author
श्रुति कुशवाहा

श्रुति कुशवाहा

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि।