कर्मचारियों को सरकार का बड़ा तोहफा, बढ़ाया गया एक और भत्ता, अप्रैल में खाते में बढ़कर आएगी राशि

cpcss

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। होली से पहले एक बार फिर से 7th CPCs केंद्रीय कर्मचारियों (central employees) को बड़ा तोहफा दिया गया है। दरअसल केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी (salary) में एक और बढ़ोतरी की गई है। जिसका लाभ उन्हें अप्रैल महीने से मिलेगा। दरअसल सरकार द्वारा उनके एक अन्य भत्ते को बढ़ाया गया है। केंद्र सरकार ने रक्षा विभाग (Defence Department) के सिविल कर्मचारियों के रिस्क अलाउंस (Risk allowance) बनाने का फैसला किया है।

रिस्क एलाउंस मिलने के बाद कर्मचारियों के खाते में 5 से 8 हजार तक की वृद्धि प्रति महीने देखी जाएगी। बता दें कि यह भत्ता केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिश पर दिया जाता है। केंद्रीय वेतन आयोग द्वारा सिफारिश करने पर ही इसमें बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है। जानकारी के मुताबिक डिफेंस डिपार्टमेंट के कुछ सिविलियन कर्मचारियों को उपलब्ध कराए जाते हैं।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi