Khargone News : अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Amit Sengar
Published on -
arrest

Khargone News : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही अवैध हथियारों की तस्करी बड़े पैमाने पर बढ़ जाती है और इन हथियारों के चलते ही पुलिस की नींद भी उड़ी रहती हैं। खरगोन में पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने और बड़े पैमाने पर कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाई की है। पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार का लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से तकरीबन 25 पिस्टल जब्त की। जब्त किए गए हथियारों की कीमत पांच लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने सोमवार को मामले का खुलासा किया है।

यह है मामला

पुलिस द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को थाना गोगावां पर मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोगों के बीच में हाथ से बनी हुई अवैध पिस्टल एवं कारतूस की खरीद फरोख्त होने वाली है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एसडीओपी संजु चौहान एवं थाना प्रभारी गोगांवा उप निरीक्षक प्रवीण आर्य के निर्देशन में पुलिस टीम मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर अपनी उपस्थिति छिपाकर देखा तो 2 व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

Continue Reading

About Author
Amit Sengar

Amit Sengar

मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।”