Mp News: नागरिकों के लिए खुशखबरी! लगाए एक पौधा और पाएं मध्यप्रदेश सरकार से पुरस्कार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। 1 मार्च से मध्यप्रदेश में पौधारोपण अभियान शुरु हो चुका है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वन प्लांट डे (one plant day) के संकल्प के साथ पूरे प्रदेश भर में 1 मार्च से 5 मार्च तक पौधारोपण अभियान शुरू करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री का कहना है कि, “वृक्षारोपण कर हम पेड़ नहीं लगा रहे हैं, ऑक्सीजन प्लांट लगा रहे हैं।” बता दें कि एक पौधा वृक्ष लगाने पर मध्य प्रदेश के नागरिकों को पुरस्कार भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़े… मुरैना: बरातियों के किया जमकर झगड़ा, बरसे लाठी डंडे, वायरल हो रहा है विडियो

अंकुर अभियान में आम जनता भी अपनी भागीदारी दे सकती है। इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए नागरिकों को “वायुदूत एप्प” रजिस्ट्रेशन कर पेड़ लगाते हुए अपनी तस्वीर अपलोड करनी होगी। अभियान से जुडने के लिए नागरिक अपने पौधारोपण का विवरण फोटो सहित जानकारी राज्य शासन ( state administration) को अलग-अलग माध्यम से भेज सकते हैं।


About Author
Manisha Kumari Pandey

Manisha Kumari Pandey

पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।"