Rashifal 08 September 2022 : सिंह कन्या वृश्चिक के लिए दिन उत्तम, धन-निवेश-पद प्रतिष्ठा में वृद्धि, मेष कर्क रहें सावधान, जानें 12 राशियों का भविष्यफल

लाइफस्टाइल, डेस्क रिपोर्ट।  कई ग्रहों ने एक बार फिर से अपनी दिशा (Planet Transit) बदली है। राशि बदलने के साथ ही कई ग्रहों द्वारा अन्य राशियों (Rashifal 08 September 2022) में प्रवेश किया गया है। जिसके बाद मेष राशि में राहु विद्यमान है जबकि वृषभ राशि में मंगल की स्थिति बनी हुई है। शुक्र और सूर्य की युति शनि राशि में नजर आ रही है। वक्री शनि मकर राशि में गोचर कर रहे हैं जबकि गुरु मीन राशि में वक्री होकर गोचर कर रहे हैं। चंद्रमा के कारण कई ग्रहों की स्थिति डगमग आई हुई है। वही कन्या राशि में बुध ग्रह की तुला राशि में केतु विराजमान है। आज का दिन सिंह, कन्या वृश्चिक और मीन राशि के लिए बेहद खास माना जा रहा है। वही मिथुन तुला कुंभ को आज बेहद सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं इन ग्रहों की चाल का 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा :-

मेष : मेष राशि को आज बेहद सतर्क रहना होगा। मन परेशान हो सकता है। धैर्यशीलता की परीक्षा हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से आय के नए स्रोत बनेंगे। कार्य क्षेत्र में आ रही समस्या के कारण परेशानी हो सकती है। परिवार के सदस्य के साथ बेवजह बहस नुकसान का कारण बनेगी। आर्थिक योजनाओं से दूर रहें। प्रेम का आनंद मिल सकता है। बढ़ती प्रतिस्पर्धा को मात देने के लिए नई योजना तैयार करेंगे। बाहरी यात्रा से थकान और तनाव के योग नजर आ रहे हैं।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi