Upcoming Smartphone: वनप्लस अपने दो नए स्मार्टफोन्स जल्द ही लॉन्च कर सकता है, इस लिस्ट में OnePlus 12 और OnePlus Nord ंN30 शामिल है। नॉर्ड एन30 को एक बार फिर सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है, जिसके जरिए इससे संबंधित कई जानकारी लीक हो चुकी है। वहीं वनप्लस 12 के फीचर्स और लॉन्च टाइमलाइन लीक हो चुकी है। आइए दोनों ही डिवाइसेस के बारे में विस्तार से जानें-
वनप्लस 12 के फीचर्स लीक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह स्मार्टफोन दिसंबर 2023 में लॉन्च सकता है। इसे वनप्लस 11 का सक्सेसर बताया जा रहा है। डिवाइस नए स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC से लैस होगा। बैंक में 50 मेगापिक्सल का दो कैमरा और एक 64 मेगापिक्सल सेंसर पेरीस्कोप लेंस के साथ मिलेगा। 6.7 इंच डिस्प्ले QHD रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ डिवाइस में मिलेगा। 5,000mAh की बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलेगा।