Grah Gochar 2023 : सूर्य के बाद अब मीन राशि में गोचर करेगा यह ग्रह, बनेगा राजयोग, इन राशियों के लिए बेहद शुभ

rajyog

Mercury Grah Gochar 2023 : सूर्य ग्रहण के पहले ग्रहों के राजा सूर्य देव का आज बुधवार सुबह 06 बजकर 47 मिनट पर मीन राशि में गोचर हो गया है, इस घटना को मीन संक्रांति कहा जाता है। इस गोचर के बाद अभी कुंभ राशि में बन रही सूर्य-शनि की युति खत्म होगी।वही सूर्य के इस गोचर से मीन राशि में सूर्य और गुरु की युति बनेगी, जिससे वृषभ, कर्क, मिथुन और कुंभ राशि को लाभ मिलेगा। वही 16 मार्च को गुरुवार को बुध ग्रह सुबह 10 बजकर 54 मिनट पर मीन राशि में गोचर करेंगे। यह मीन राशि में सूर्य के साथ युति करेगा, उस समय बुधा​दित्य राजयोग बनेगा, जो की कई राशियों के लिए शुभ होगा।

पढ़िए क्या कहता है ज्योतिष 

ज्‍योतिष शास्‍त्र के अनुसार 9 ग्रहों में बुध को राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। ये मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। बुध देव को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है वहीं बुधवार का दिन इन्हें समर्पित होता है।चुंकी सभी ग्रह एक निर्धारित अवधि के बाद गोचर करते हैं यानि हर ग्रह निश्चित समय में अपनी राशि बदलता है। जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन, पृथ्वी और सभी राशियों पर पड़ता है।जानिए बुध गोचर से किसको लाभ होगा और किसे सावधान रहने होगा।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)