Indore News : मस्टर कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 3 से 5 हज़ार तक बढेगा वेतन

Indore News : इंदौर नगर निगम में कार्यरत पुराने मस्टर कर्मचारियों को जुलाई माह से वेतन बढ़ा कर दिया जाएगा। या वेतन वृद्धि 2007 से 2016 के बीच नौकरी पर आए मास्टर कर्मचारियों को दी जाएगी। निगम के करीब 400 कर्मचारियों को जुलाई से 3000 से 4000 रुपए प्रतिमाह वेतन बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा।

इंदौर नगर निगम में हजारों की तादाद में मस्टर कर्मचारी कार्यरत हैं। इन्हें केवल 7 से 10 हज़ार रुपए प्रतिमाह का भुगतान नगर निगम द्वारा किया जाता है। नगर निगम में कार्यरत ऐसे मास्टर कर्मचारी जिनकी नियुक्ति 2007 से वर्ष 2016 के बीच हुई थी और उन्हें नियमितीकरण का लाभ नहीं मिला है उन्हें नगर निगम द्वारा जुलाई से वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाएगा। स्थापना विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम में वर्ष 2007 से 2016 के बीच नियुक्त किए गए लगभग 1900 ऐसे कर्मचारी हैं, जिन्हें इस वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा। जबकि 2000 से अधिक सफाई कर्मचारी भी हैं, उन्हें भी वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार वेतन वृद्धि के बाद कर्मचारियों को प्रतिमाह 13,000 से 15,000 रुपए हो जाएगा।

Continue Reading

About Author
Amit Sengar

Amit Sengar

मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।”