जबलपुर : पंचायत चुनाव में मतदान के बाद चल रही मतगणना को लेकर विवाद

पंचायत चुनाव

जबलपुर, संदीप कुमार। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान शनिवार की रात बरगी जनपद के रीमा ग्राम में मतदान के बाद चल रही मतगणना को लेकर विवाद हो गया। हालात ऐसे बने कि आक्रोशित लोग जबरन मतदान केंद्र के भीतर घुसने लगे जिसके चलते पीठासीन अधिकारी डर गए, और इसी कारण मौके पर मौजूद पुलिस ने आक्रोशित लोगों को वहां से खदेड़ दिया। इस भगदड़ में एक युवक गिर गया। ग्रमीणों का कहना है कि उसे गम्भीर चोट आई है। मौके पर मौजूद सीएसपी युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाना चाह रही थी पर परिजन इसके लिए तैयार नही थे।

यह भी पढ़ें…. MP पंचायत चुनाव 2022: मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष के पुत्र की करारी हार…कांग्रेस का कटाक्ष

घटनाक्रम में जिस युवक को चोट आने की बात कही जा रही है उसका नाम प्रभात बताया जा रहा है।जिसे कि इलाज के लिए पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया है। इधर स्थानीय विधायक संजय यादव का कहना है कि 45 वोट को लेकर कुछ हेरफेर किया जा रहा था और यही वजह थी कि विवाद हो गया। सूचना के बाद एस.पी सिद्धार्थ बहुगुणा ने तुरंत ही सी.एस.पी प्रियंका शुक्ला को मौके पर जांच के लिए भेजा। फिलहाल घायल को ईलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। कांग्रेस विधायक संजय यादव ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। जिस पर एस.पी ने जांच के आदेश दिए हैं। मौके पर स्थिति अब सामान्य है। एस.पी सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर मौके पर पहुंची बरगी सी.एस.पी प्रियंका शुक्ला ने घायल हुए युवक से बात की। सी.एस.पी बरगी का कहना है कि किसी पर भी बल प्रयोग नहीं किया गया है। और ना ही कोई घायल हुआ है। जो व्यक्ति अपने आप को गंभीर रूप से घायल बता रहा है वह पूरी तरह से स्वस्थ है। स्थानीय लोग जानबूझकर पुलिस प्रशासन पर दबाव बना रहे हैं।


About Author
Avatar

Harpreet Kaur