मार्च में कर्मचारियों को मिल सकती है 2 गुड न्यूज, 90 हजार तक वेतन में वृद्धि संभव, जानिए डीए एरियर पर अपडेट

orop

Central Employee Salary Hike 2023 : केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए मार्च का महीना सौगातों से भरा हो सकता है। अगले महीने कर्मचारियों को ना सिर्फ महंगाई भत्ता वृद्धि का तोहफा मिलने की संभावना है बल्कि फिटमेंट फैक्टर और 18 महीने के बकाया डीए एरियर पर भी फैसला होने की उम्मीद है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, होली 2023 के बाद मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में संशोधन कर सकती है।अगर ऐसा हुआ तो बेसिक सैलरी 18000 से बढ़कर 26000 हो जाएगी।वही 18 महीने के बकाया एरियर पर भी फैसला हो सकता है।

बेसिक सैलरी होगी 26000 ?

वर्तमान में केन्द्रीय कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर 2.57 फीसदी है। संभावना जताई जा रही है कि आगामी चुनावों से पहले कर्मचारियों की मांग को पूरा करते हुए मोदी सरकार फिटमेंट फैक्टर को रिवाइज कर सकती है, इसे 3.00 या 3.68 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है, इससे कर्मचारियों की सैलरी में ढ़ाई गुना वृद्धि होगी यानि बेसिक सैलरी 18000 से बढ़कर सीधे 21000 या 26000 हो जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि होली के बाद केंद्र सरकार 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने पर फैसला ले सकता है और नए सरकार बनने पर 2026 से इसे लागू किया जा सकता है।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)