प्रतिपल समर्पित भक्ति भाव से भरा जीवन ही एक उत्सव है- निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

Nirankari Bhakti Parv Samagam :  प्रतिपल समर्पित भाव से जीवन जीने का नाम ही भक्ति है जिसमें जीवन का हर पल उत्सव के समान बन जाता है। उक्त् उदगार निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज द्वारा संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा हरियाणा में आयोजित भक्ति पर्व समागम के विशेष सत्संग समारोह के अवसर पर एकत्रित विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए गये। इस कार्यक्रम का लाभ लेने हेतु दिल्ली एवम एन सी आर सहित अन्य स्थानों से भी हजारों की संख्या में भक्तगण उपस्थित हुए। भक्ति पर्व समागम के अवसर पर परम संत सन्तोख सिंह जी एवं अन्य संतों भक्तों के तप त्याग को स्मरण किया जाता है जिन्होंने ब्रह्मज्ञान की दिव्य रोशनी के प्रचार प्रसार हेतु निरंतर प्रयास किया। यह पर्व समूचे विश्व में मनाया गया।

भक्ति का अर्थ


About Author
Avatar

Harpreet Kaur