Video : शेरों की लड़ाई में बची भैंसे की जान, वाइल्ड लाइफ वीडियो

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कहते हैं आपस की लड़ाई में कोई तीसरा फायदा उठा ले जाता है। इसलिए हमेशा दूसरों के सामने मिल जुलकर रहना चाहिए। भले ही आपस में कितना ही मनमुटाव हो, अनबन हो..लेकिन दुनिया के सामने इसे कभी जाहिर नहीं करना चाहिए। इससे जहां हमारी कमजोरी पता चलती है वही इसका कोई और इसका लाभ ले लेता है। आज हम आपको ऐसा ही एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं जहां जंगल के राजा शेर (lion) को अपने ही झुंड में हुई लड़ाई भारी पड़ गई।

ओवरसाइज टॉप पहन सुर्ख़ियों में आई Alia Bhatt, लग रही बला की खूबसूरत

शेर पेन्थेरा लियो वंश की चार बड़ी बिल्लियों में से एक है और फेलिडे परिवार का सदस्य है। बाघ इस परिवार का सबसे बड़ा सदस्य है और शेर दूसरे नंबर पर आता है। दुनिया में सबसे ज्‍यादा शेर अफ्रीका में पाए जाते हैं। इनमें अंगोला, बोत्‍सवाना, तंजानिया जैसे देश शामिल हैं। शेरनी दो साल में एक बार गर्भवती होती है और उसका गर्भकाल साढ़े तीन महीने का होता है। शेर अमूमन झुंड में रहने पसंद करते हैं और एक झुंड में करीब 15 शेर होते हैं। नर शेर समूह की रक्षा करता है जबकि मादा शेर शिकार करने का काम करती है।


About Author
श्रुति कुशवाहा

श्रुति कुशवाहा

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि।