हजारों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, राज्य सरकार का बड़ा फैसला, होंगे नियमित, यह होगी प्रक्रिया, बढ़ेगा वेतन, मिलेगा लाभ

employees

Employees Regularization : हजारों कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज़ है। दरअसल उन्हें नियमित किया जाएगा। इसके लिए कैबिनेट द्वारा मंजूरी दे दी गई है। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही इसकी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वहीं 14000 से अधिक कर्मचारियों को सेवा में नियमित करने में आ रही रुकावटें भी अब समाप्त होगी। बता दें कि इससे पहले 13000 अन्य कर्मचारियों को नियमित किया गया था।

25000 संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की तैयारी 

पंजाब सरकार द्वारा मंगलवार को विभिन्न विभागों के 14000 से अधिक संविदा कर्मचारियों की सेवाओं में नियमितीकरण को मंजूरी दे दी गई है। सत्ता में आने से पहले मान सरकार द्वारा इसकी घोषणा की गई थी। आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा घोषित संविदा कर्मचारियों के लिए सेवा में नियमितीकरण की यह दूसरी घोषणा है। दरअसल इससे पहले 13000 कर्मचारियों को नियमित किया जा चुका है। पिछले साल सितंबर में शिक्षा विभाग के लगभग 8000 संविदा कर्मचारियों को नियमितीकरण के लिए हरी झंडी दिखाई गई थी। इसके साथ ही 25000 संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की तैयारी भगवंत मान सरकार द्वारा की गई है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi