Surya Gochar 2023 : सूर्य करेंगे मिथुन राशि में गोचर, 2 राजयोग का होगा निर्माण, धन सम्मान, पदोन्नति, नौकरी, इंक्रीमेंट, सफलता

Kashish Trivedi
Published on -

Rajyog, Sun Transit 2023, Surya Gochar, Astrology : ग्रहों के राशि परिवर्तन से लगातार महत्वपूर्ण योग का निर्माण हो रहा है। वही लगातार राशि परिवर्तन का असर देखने को मिल रहा है। कई जातकों के भविष्य पर इसके महत्वपूर्ण प्रभाव नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर से सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य हर महीने एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। वर्तमान में सूर्य वृषभ राशि में विराजमान है लेकिन जल्द सूर्य का परिवर्तन मिथुन राशि में देखने को मिलेगा।

मिथुन राशि में सूर्य का गोचर 

सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। 15 जून 2023 को शाम 6:07 पर मिथुन राशि में सूर्य का गोचर होगा। सूर्य मिथुन राशि में 16 जुलाई 2023 को सुबह 4:59 तक रहेंगे। इसके बाद कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। मिथुन राशि में सूर्य क राशि परिवर्तन कई राशियों के लिए बेहद खास माना जा रहा है। वहीं कुछ राशियों को नुकसान भी होना है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi