पति से पैसों के लेनदेन में युवक ने महिला को मारी कुल्हाड़ी, फिर खुद को गोली मारकर किया खत्म

अशोकनगर, हितेंद्र बुधौलिया। चंदेरी थाना क्षेत्र के हसारी गांव में बीते दिन एक बड़ी वारदात सामने आई है। जहां 30 बर्षीय युवक ने 45 साल की एक महिला पर कुल्हाड़ी से घातक हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद युवक ने अपने घर पहुंचकर खुद को कनपटी पर गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक मंगल झा का घायल महिला के पति से पैसे के लेनदेन का विवाद था। जिस कारण यह वारदात हुई। वहीं मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिये अस्पताल भेजा, वहीं महिला को इलाज के लिये चन्देरी भेजा, जहां से उसे जिला अस्पताल अशोकनगर रेफर कर दिया गया।

ये भी देखें- Road accident : शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की बाइक ट्रॉली से भिड़ी, 2 की मौत, 1 गंभीर घायल


About Author
Lalita Ahirwar

Lalita Ahirwar