MP में चुनाव ड्यूटी के दौरान एक जवान की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

mp election

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव शुक्रवार को होंगे। विधानसभा चुनाव कई अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ऐसे में टीकमगढ़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है कि, जिले में विधानसभा चुनाव की ड्यूटी पर तैनात CISF के जवान की अल सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ जाने के बाद आनन फानन में जवान को झांसी के लिए रेफर किया गया जहां जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, CISF के जवान जनरल सिंह पंजाब के रहने वाले है जिनकी ड्यूटी विधानसभा चुनाव में टीकमगढ़ जिले में लगाई गई थी। बताया जा रह है कि आज सुबह तकरीबन 4.30 बजे उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तत्काल प्राथमिक इलाज देकर झांसी के लिए रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान जनरल सिंह की मौत हो गई। उनके परिजनों को सूचना भेज दी गई।

Continue Reading

About Author
Amit Sengar

Amit Sengar

मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।”