कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 6.47 करोड़ खातों में पैसा ट्रांसफर, ऐसे चेक करें बैलेंस

कर्मचारियों

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  EPFO के 6 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों (EPFO Employees) को बड़ा तोहफा दिया है। EPFO ने वित्त वर्ष 2020-21 का ब्याज अंशधारकों के खाते में जमा करना शुरु कर दिया है।ताजा जानकारी के मुताबिक 6.47 करोड़ पीएफ खातों में 8.50 फीसदी ब्याज जमा किया गया है। इस संबंध में ईपीएफओ अगला अपडेट 15 नवंबर को देगा।इस संबंध में सभी खाता धारकों को मैसेज भेजे जा रहे है, अगर किसी के पास SMS नहीं पहुंचा है तो वे नीचे दिए गए स्टेप्स से चेक कर सकते है।

11 लाख कर्मचारियों के एक और भत्ते पर आई नई अपडेट, सैलरी में होगी इतनी बढ़ोतरी, देखें कैलकुलेशन

दरअसल, EPFO की ओर से हर साल PF पर ब्याज दिया जाता है। इस ब्याज की दर को केन्द्र सरकार तय करती है। इसके बाद पीएफ खाताधारकों के अकाउंट में ब्याज की रकम आती है। इस साल EPFO के सेंट्रल बोर्ड ने 8.5% ब्याज देने का फैसला किया है और इस पर फाइनेंस मिनिस्ट्री की मंजूरी दे दी है, जिसके बाद कर्मचारियों के खाते में राशि ट्रांसफर (Money Transfer) होना शुरु हो गई है। अबतक 6.47 करोड़ खाता धारकों के खातों में राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। इस संबंध में नई अपडेट सोमवार 15 नवंबर 2021 को ईपीएफओ द्वारा ट्वीट करके दी जाएगी।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)