Ashoknagar : शव वाहन के पहियों पर CMO की बेड़ियां, लाशें इंतजार करती रही घर जाने का

अशोकनगर, हितेंद्र बुधौलिया। देश के तमाम सरकारी चिकित्सालय में होने वाली मौतों के बाद शव को उनके घर भेजने की व्यवस्था होती है और ठीक यही व्यवस्था प्रदेश के अशोकनगर जिला चिकित्सालय में अब तक थी, जहां होने वाली मौतों के बाद शवों को सम्मानजनक तरीके से उनके गाँव छोड़ा जा रहा था। लेकिन बीते कुछ दिनों से यह व्यवस्था डगमगाती हुई नजर आ रही है। दरअसल शवों को उनके घर छोड़ने की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए नगरपालिका ने एक शव वाहन अस्पताल को दिया था। यही वाहन अधिकांश डेड बाॅडी को अब तक उनके घर पहुंचाने का कार्य कर रहा था।

यह भी पढ़ें- Jabalpur News : शासकीय इंजीनियरिंग काॅलेज में कोबरा नाग ने फैलायी दहशत


About Author
Avatar

Ram Govind Kabiriya