UPSC 2022: सिविल सेवा अधिसूचना जारी, पात्रता-आयु-शैक्षिक योग्यता सहित जानें अन्य जानकारी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सिविल सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा (Civil Services) और भारतीय वन सेवा (IFS) परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया (Online Process) शुरू कर दी है। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा (Prelims) परीक्षा 2022 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

उम्मीदवार 22 फरवरी, 2022 शाम 6.00 बजे तक आधिकारिक upsc.gov.in पर परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। परीक्षा के माध्यम से भरी जाने वाली रिक्तियों की संख्या लगभग 861 होने की उम्मीद है। कैडर नियंत्रण प्राधिकरणों से रिक्तियों की निश्चित संख्या प्राप्त करने के बाद रिक्तियों की अंतिम संख्या में परिवर्तन हो सकता है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi