MPPEB MPESB 2023: 1900 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू, ये रहेंगे नियम, जानें आयु-पात्रता

Pooja Khodani
Published on -
MPPEB

MPPEB MPESB Recruitment 2023 : मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। एमपी प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा जेल प्रहरी, वनरक्षक और क्षेत्ररक्षक के पदों पर भर्ती निकाली गई है।  बोर्ड द्वारा जेल प्रहरी, वनरक्षक और क्षेत्ररक्षक के कुल 1979 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया आज 20 जनवरी 2023 से शुरू होगी और अंतिम तिथी 3 फरवरी 2023 तक चलेगी।

इसमें उम्मीदवार 20 जनवरी से 8 फरवरी 2023 तक फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। परीक्षा 11 मई 2023 से शुरू होगी।इच्छुक उम्मीदवार एमपीपीईबी के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इस 2 घंटे की ऑनलाइन परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित, सामान्य विज्ञान से मल्टीपल चॉइस टाइप के 12वीं लेवल के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा 100 नंबर की होगी। हर सही प्रश्न के लिए एक अंक मिलेगा। निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)