मशहूर सिंगर Sonu Nigam पर शो के दौरान हुआ हमला, अस्पताल में भर्ती, FIR दर्ज

Sonu Nigam

Sonu Nigam : बॉलीवुड के जाने माने सिंगर सोनू निगम से जुड़ी हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मुंबई के चेंबूर में एक म्यूजिक इवेंट में परफॉर्म कर रहे सिंगर के साथ धक्का-मुक्की की गई, वहीं उन्हें सीढ़ियों से धक्का दे दिया। इतना ही नहीं उनकी टीम से हाथापाई भी की गई। जिसकी वजह से सोनू निगम बुरी तरह से घायल हो गए। ऐसे में उनकी टीम का एक मेंबर और वह दोनों ही अस्पताल में भर्ती हैं क्योंकि दोनों ही की चोट आई है। इस मामले का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, शिवसेना के विधायक प्रकाश फटरपेकर के बेटे पर इस मामले को लेकर केस दर्ज किया गया है। कहा जा रहा है कि सोनू निगम की मैनेजर सायरा के साथ भी उसने दुर्व्यहार किया, इतना ही नहीं सोनू के उस्ताद के बेटे रब्बानी खान को भी धक्का दे दिया। इस वजह से रब्बानी को चोट आई है। अभी सोनू निगम के साथ उसका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।


About Author
Avatar

Ayushi Jain

मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं। मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है।