किसानों के लिए शासन की बड़ी तैयारी, 9000 करोड़ की परियोजना तैयार, इस तरह से मिलेगा लाभ

cg farmers

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में किसानों (MP Farmers) को जल्द बड़ी राहत दी जाएगी। दरअसल किसानों के लिए व्यवस्था को सुदृढ़ करने जल संसाधन विभाग (Department of Water Resources) ने बड़ी तैयारी की है। दरअसल 9000 करोड़ की सिंचाई परियोजना (irrigation project) को तैयार किया गया है। साथ ही 46 मध्यम सिंचाई परियोजना (medium irrigation project) के लिए टेंडर (tender) जारी किया जाएगा। जिसके बाद अब पाइपलाइन के जरिए किसानों द्वारा सिंचाई की जाएगी।

माना जा रहा है कि इस परियोजना को पूरा करने में 9000 करोड़ की राशि खर्च होगी वहीं इसके 3 लाख हेक्टेयर में सिंचाई संभव हो सकेगी। फिलहाल मध्य प्रदेश में नहर प्रणाली से सिंचाई की व्यवस्था है। हालांकि अव्यवस्था धीरे-धीरे समाप्त करने की तैयारी की जा रही है। वहीं सिंचाई प्रोजेक्ट तैयार किया गया। उसमें प्रेशराइज पाइपलाइन आधारित परियोजना पर बल दिया जा रहा है। वही वृहद सिंचाई परियोजना पर तेजी से काम किया जा रहा है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi