Sarkari Naukri 2021: 22 हजार से अधिक पदों पर वैकेंसी, आकर्षक वेतन, जाने पात्रता और अन्य जानकारी

government jobs 2021

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार नौकरी भर्ती (UPSSSC) प्रक्रिया शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश में 22 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना दिवाली के बाद जारी की जाएगी। अपडेट के अनुसार राज्य सरकार के विभागों में ग्रुप ‘C’ में 50 हजार से अधिक रिक्तियों में से 22794 रिक्तियां उम्मीदवारों के चयन के लिए रिक्त हैं। अधिसूचना उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा दिवाली के बाद जारी की जाएगी।

UPSSSC के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, राजस्व लेखाकार के 7882 पद, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और समकक्ष के 9212 पद, कृषि तकनीकी और गन्ना पर्यवेक्षक के 2500 पद, कनिष्ठ सहायक और आशुलिपिक के 2000 पद, प्रयोगशाला तकनीशियन एक्स-रे तकनीशियन के 1200 पद हैं। UP में 22794 ग्रुप सी पदों के लिए अधिसूचना UPSSSC द्वारा आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी की जाएगी। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi