UP Weather : बदला मौसम, 3 संभागों सहित 20 जिलों में बारिश की चेतावनी, तेज हवा-गरज चमक का अलर्ट, तापमान में गिरावट, जानें IMD पूर्वानुमान

up weather

UP Weather, IMD UP Weather 2023  :  उत्तर प्रदेश में मौसम बदल गया है।दरअसल अचानक से बदले मौसम के बीच गरज चमक सहित तेज हवा देखने को मिल रही है। इतना ही नहीं जालौर मैनपुरी के आसपास ओलावृष्टि भी देखने को मिली है। जबकि कई जिलों में बारिश भी रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक उत्तर प्रदेश में लू से राहत मिलेगी। इसके साथ ही गर्मी का असर कम होगा। तापमान में 5 से 7 डिग्री की गिरावट रिकॉर्ड की गई है।

मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। मध्य उत्तर प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती बदलाव से ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। इसके साथ ही कई जिलों में तेज बारिश और हवा की भी चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi