अशोकनगर के विनीत करेगें मिस्टर फैशन मॉडल वर्ल्ड प्रतियोगिता मे भारत का प्रतिनिधित्व

Ashok Nagar News : बीते वर्ष के अक्टूबर माह में रूबरू मिस्टर इंडिया का खिताब अपने नाम करने वालें अशोकनगर जैसे छोटे शहर के युवा विनीत शर्मा मार्च माह में होने वाली मिस्टर फैशन मॉडल वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता लैट्रिन अमेरिकन देश कोस्टारिका मैं आयोजित की जायेगी। यह पहला मौका है,जब मध्यप्रदेश का कोई युवा फैशन एवं मॉडलिंग से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर की एक बड़ी प्रतियोगिता में अपने देश का प्रतिनिधित्व करेगा।

प्रदेश का नाम किया गौरवान्वित

उल्लेखनीय है कि विनीत शर्मा मध्य प्रदेश के पहले शख्स है,जिन्होंने मिस्टर इंडिया का खिताब अपने नाम किया था और अब यह उपलब्धि और बड़ी हो गई है। क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी वह अपने प्रदेश का नाम गौरवान्वित करने वाले हैं। इसलिए यह उपलब्धि अशोकनगर सहित पूरे मध्यप्रदेश के लिए गौरव पूर्ण एवं बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


About Author
Amit Sengar

Amit Sengar

मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।”