नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Steel Authority Of India) ने भर्ती नोटिफिकेशन (SAIL Recruitment Notification) जारी कर दिए हैं। मैनेजमेंट ट्रेनी के पद पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। कुल वैकेंसी की संख्या 245 है। मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, केमिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, माइनिंग समेत इंजीनियरिंग के क्षेत्रों में उम्मीदवारों की भर्ती होगी। आवेदन प्रक्रिया 3 नवंबर 2022 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 23 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें…Mouni Roy का फिल्म ब्रह्मास्त्र में काम करने को लेकर बड़ा खुलासा, जानें एक्ट्रेस ने क्या कहा?
वैकेंसी की संख्या
मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए 65, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के लिए 59, केमिकल इंजीनियर के पद पर 14, सिविल इंजीनियर के पद पर 16, माइनिंग इंजीनियर के पद पर 26 और इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियर के पद पर 13, मेटलर्जिकल इंजीनियर के पद पर 52 वैकेंसी है।