MP News : सीएम शिवराज का आरोप ‘कांग्रेस ने लोकतंत्र की गरिमा गिराई,’ कहा- झूठ परोसने की दुकान

CM Shivraj attacked Congress : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कांग्रेस झूठ परोसने की दुकान है। 27 फरवरी में मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र प्रारंभ हुआ। पहले दिन महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण से सदन की कार्यवाही प्रारंभ हुई। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष ने अपने बयान में कहा था कि राज्यपाल से झूठी तारीफ कराई गई और सरकार ने असफलता का सफलता पूर्वक व्याख्यान कराया। इसे लेकर अब सीएम ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार करते हुए कहा कि ‘कांग्रेस झूठ बोलने की दुकान है..झूठ परोसने की दुकान है। वो मेरे बारे में कुछ कहते रहें..मैंने आपत्ति नहीं की। लेकिन राज्यपाल संवैधानिक पद है, राज्यपाल जी पर अशोभनीय टिप्पणी कर कमलनाथ जी ने लोकतंत्र की गरिमा गिराने का काम किया है। कमलनाथ जी वादा किया था कि संभाग स्तर पर कन्याओं के लिए खेल स्कूल खोले जाएंगे, सवा साल की सरकार में एक भी स्कूल खोला ?’ राज्यपाल के अभिभाषण पर कांग्रेस की टिप्पणी को गरिमा के विपरीत बताते हुए उन्होने कहा कि इस तरह की अशोभनीय टिप्पणी से कांग्रेस ने संवैधानिक पद का असम्मान किया है। उसे कम से इन पदों का और लोकतंत्र की गरिमा का ध्यान तो रखना चाहिए।


About Author
श्रुति कुशवाहा

श्रुति कुशवाहा

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि।