भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP Weather Today) में मानसून की विदाई के बाद एक बार फिर बारिश का दौर शुरु हो गया है। पिछले 24 घंटे में एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज की गई है। आज रविवार को एमपी के मौसम विभाग (MP Weather Department) ने 11 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश (Heavy Rain) की चेतावनी जारी की है। वही सभी संभागों में बारिश के साथ बिजली गिरने और चमकने की संभावना है।इसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग (MP Weather Forecast) का पूर्वानुमान है कि आज 17 अक्टूबर 2021 को उमरिया, मंडला, बालघाट, सिवनी, डिंडौरी, श्योपुर, शिवपुरी, बैतूल, बुरहानपुर, राजगढ़, गुना जिलों में भारी बारिश की संभावना है। वही रीवा, सागर, ग्वालियर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर,होशंगाबाद और चंबल संभागों में कई स्थानों पर बारिश के साथ बिजली गिरने और चमकने के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। वही 30-40 किमी की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में दक्षिणी महाराष्ट्र क्षेत्र में निम्न दाब क्षेत्र दक्षिण-पश्चिमी झुकाव वाले समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊँचाई तक फैले चक्रवातीय परिसंचरण के साथ संयुग्मित है। वहीं पूर्व-पश्चिम ट्रफ लाइन अरब सागर में मर्तबान की खाड़ी से निम्न दाब क्षेत्र तक विस्तृत है। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ (WD) दक्षिणी अफगानिस्तान के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में मध्य औऱ ऊपरी क्षोभमंडल की पछुवा पवनों के बीच एक ट्रफ के साथ अवस्थित है। कर्नाटक से लेकर तमिलनाडु तक अन्य ट्रफ लाइन गुजर रही है।
मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, वर्तमान में मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब क्षेत्र बन रहा है, जिसके चलते लगातार नमी मिल रही है और मध्यप्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरु हो है। तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के तट पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, इससे आगामी दो से तीन दिन तक इस तरह की बारिश का दौर जारी रहेगा।यह मानसून (Monsoon Active Again) बाद की पहली बारिश होगी। इस बारिश से मौसम में तेजी से बदलाव आएगा।वही 17-18 अक्टूबर को भी बारिश के आसार है।
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। यहां अगले करीब 2 दिन तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्र, केरल (Kerala), माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश का अनुमान जताया है। यह 17 अक्टूबर, रविवार को क्षेत्र में अलग-अलग भारी वर्षा में बदल जाएगा। हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे से 60 किमी प्रति घंटे तक रहेगी। केरल तट से सटे लक्षद्वीप क्षेत्र से सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर, मालदीव-कोमोरिन क्षेत्रों और मन्नार की खाड़ी पर बहुत संभावना है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी है।
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
"कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ।
खबरों के छपने का आधार भी हूँ।।
मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ।
इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।।
दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ।
झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।"
(पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)