Dabra News : भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं व महिलाओं ने डबरा नगर पालिका के बाहर दिया धरना प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी

Dabra News : डबरा नगरपालिका आए दिन किसी ना किसी मुद्दे को लेकर चर्चा में बनी रहती है। इसी कड़ी में आज एक बार फिर महिलाओं ने डबरा नगरपालिका का विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन किया। जिसमें भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी शामिल रहे। इस दौरान सभी ने नगर पालिका मुर्दाबाद और नगर पालिका अध्यक्ष मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

मामले में प्रदर्शन कर रही महिला मंजू बाई ने बताया कि, वह काफी समय से नगर पालिका में अपने आईडी सुधरवाने के लिए लगातार चक्कर लगा रही हैं लेकिन यहां के कर्मचारियों द्वारा उन्हें सरवर नानी और फिंगर ना आने का कहकर वापस लौटा देते हैं ओर कभी-कभी अधिकारी नगर पालिका में मौजूद भी नहीं मिलते।


About Author
Amit Sengar

Amit Sengar

मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।”